उपायुक्त कुल्लू को मांग पत्र साैंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की सदस्य।
कुल्लू। स्थायी नीति और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने पीएम मोदी को मांगपत्र भेजा है। यह मांगपत्र सोमवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश के माध्यम से भेजा है।
संघ की महासचिव कृष्णा वर्मा ने कहा कि देश की 28 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्थायी कर्मचारी बनाया जाए। नई शिक्षा नीति के मद्देनजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सेविकाओं को नर्सरी टीचर बनाए जाने के विकल्प के साथ उन्हें नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की सेवानिवृत्ति पर कोई सामाजिक सुरक्षा कवच नहीं है। ऐसे में सेवानिवृत्ति पर जीवन के अंतिम पड़ाव में 10 लाख रुपये नकद भुगतान एवं मासिक नियमित पेंशन लाभ देने की नीति बनाने की भी मांग की। संवाद