फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हर घर तिरंगा फहराने के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
कुल्लू में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाषा विभाग कुल्लू द्वारा निकाली गई रैली।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के हर घर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराना है। इसके लिए लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को भाषा विभाग और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें संस्कृत कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर रैली में विशेष तौर पर शामिल रहीं। तिरंगा रैली देवसदन कुल्लू से ढालपुर चौक, कलाकेंद्र, जिला पुस्ताकलय, कॉलेज गेट, क्षेत्रीय अस्पताल, उपायुक्त कार्यालय, न्यायालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वापस देवसदन पहुंची। संस्कृत कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने कुल्लवी परिधान पहनकर और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर यह रैली निकाली।
जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराना है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में रैली निकाली गई। इस रैली में कुल्लवी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों को विशेष तौर पर शामिल किया गया। उन्होंने जिला वासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें