फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में घुस तेंदुआ, दो भड़ों को बनाया शिकार

विज्ञापन
Leporad killed two ship
विज्ञापन
सैंज घाटी के शारण की घटना, गांव में दहशत
विज्ञापन

वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की रैला-2 पंचायत के शारण गांव में तेंदुएं ने रात को गोशाला से दो भेड़ों को शिकार किया। तेंदुए के हमले से गांव में दहशत है। लोग घरों से भी बाहर निकलने से डर रहे हैं।
तेंदुए ने शुक्रवार देर रात ढाले राम की दो भेड़ों को गोशाला में घुसकर शिकार बनाया है। ढाले राम ने कहा कि उन्होंने घर से थोड़ी दूर गोशाला बनाई है। शनिवार सुबह पत्नी गोशाला गई, तो दरवाजा खुला था। उन्होंने डरते हुए अंदर झांका तो गोशाला में बंधी दो भेड़ों को मृत पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की सूचना उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों को भी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत के प्रधान जोगेंद्र सोनी और वार्ड सदस्य जयसिंह मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक सैंज बिजेंद्र कुमार ने कहा कि गांव में तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। इस संबंध में ग्रेट हिमालय नेशलन पार्क जीबा नालाके खंड अधिकारी देवराज शर्मा ने कहा कि नुकसान का जायजा लिए गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें