फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कंडीधार गांव में रेस्क्यू किया तेंदुए का शावक

Fri, 01 Mar 2024 04:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कंडीधार के गांव कंडीधार में शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शावक को रेस्क्यू किया है। तेंदुए का शावक घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन

इसे अब रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय बंजार भेजा गया है, जहां पर उपचार चल रहा है। शुक्रवार सुबह कंडीधार गांव में गोविंद सिंह के घर के आंगन में जब तेंदुआ का शावक दिखा तो ग्रामीणों में दहशत मच गई। ग्रामीणों को मादा तेंदुए के आसपास होने का शक था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
वन्य प्राणी विंग शाईरोपा की टीम ने शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी तीर्थन परमानंद ने बताया कि शावक को वन परिक्षेत्र अधिकारी सराज, बंजार के सुपुर्द किया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी सराज अंजना ठाकुर ने कहा कि उपचार के बाद स्वस्थ होने पर शावक को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें