फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज मेले में पिछले साल हुआ दो लाख का घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिलास्तरीय सैंज मेले को लेकर बुधवार को सैंज तहसील कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति अध्यक्ष राम सिंह मियां ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मेला कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम बंजार पंकज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेला कमेटी के महासचिव मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष के आयोजन में कमेटी को लगभग दो लाख रुपये का वित्तीय घाटा उठाना पड़ा है। मेले से जुड़ी कुछ देनदारियां अभी भी बकाया हैं, जिन्हें जल्द निपटाने की योजना बनाई जा रही है। राजेश वशिष्ठ को फिर से प्रधान और मोहर सिंह ठाकुर को महासचिव चुना गया ताकि मेले का संचालन बेहतर तरीके से हो सके।
एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि सैंज मेला क्षेत्र की संस्कृति का प्रतीक है। इस वर्ष पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने की संभावना है, जिससे आयोजन में प्रशासनिक व्यस्तता और तकनीकी कठिनाइयां आ सकती हैं। इस दौरान तहसीलदार सैंज नरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सावित्री देवी, बीडीओ भुंतर गौरव धीमान, कमेटी के उपाध्यक्ष तेजा ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें