फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लेप्रोस्कोपी मशीन खराब, ऑपरेशन लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लेप्रोस्कोपी मशीन एक महीने से खराब पड़ी है। इसके कारण 150 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन लंबित हो गए हैं, जबकि प्रतिदिन प्रतीक्षा सूची में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबी तिथि दी जा रही है, जिससे कई लोगों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में उपचार करवाने पर मरीजों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है, जबकि कई मरीज ऐसे भी हैं जो निजी अस्पताल का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन

मरीज शांता, मोनिका, सोभे राम, मोहन लाल और रितेश ने बताया कि लेप्रोस्कोपी मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। चिकित्सक भी मशीन खराब होने का हवाला देकर ऑपरेशन टाल रहे हैं। उनका कहना है कि जिला मुख्यालय स्थित इस अस्पताल में केवल कुल्लू ही नहीं, बल्कि लाहौल-स्पीति, मंडी तथा चंबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि लेप्रोस्कोपी मशीन को मरम्मत के लिए दिल्ली भेजा गया है। मशीन के ठीक होते ही लंबित ऑपरेशन दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

....
सर्जन मौजूद, फिर भी नहीं हो पा रहे ऑपरेशन
अस्पताल में सर्जन की कमी नहीं है। यहां तीन सर्जरी विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन लेप्रोस्कोपी मशीन खराब होने के कारण ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं। अस्पताल में सर्जरी विभाग के अलावा स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में भी दूरबीन विधि से ऑपरेशन किए जाते हैं। ऐसे में मशीन खराब होने से सर्जरी के साथ-साथ गायनी विभाग के मरीजों के ऑपरेशन भी लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें