फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन से पांच गांवों के रास्ते पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, प्रोजेक्ट के कारण उत्पन्न हुई स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की शांघड़ पंचायत के पांच गांवों के रास्ते और करीब 50 बीघा भूमि पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कटौल नाला के समीप स्थापित दो मेगावाट के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के कारण भूस्खलन की स्थिति बनी है। मनाहरा से कटौल नाला तक जाने वाले रास्ते में नाले के समीप काफी अधिक भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन

इससे आसपास की कृषि भूमि को खतरा बना हुआ है। इसी रास्ते से बनाउगी, ब्रेहठा, शरैडी, मैल और मझाण गांवों के लोग न्यूली बाजार आते-जाते हैं। इन गांवों के लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों दीप चंद, प्रकाश, डोले राम और नरेश कुमार ने बताया कि भूस्खलन के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मौके का संयुक्त निरीक्षण करवाकर स्थिति का जायजा लेने और समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। पंचायत प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान जवाहर लाल और मनाहरा वार्ड सदस्य कृष्णा देवी ने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से लोगों की जमीन और रास्ते को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें