फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर भूस्खलन, चपेट में आई कार, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास बार-बार भूस्खलन हो रहा है। सोमवार रात को पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में एक वाहन भी आ गया। वाहन चालक समय पर गाड़ी से बाहर निकल गया और भाग कर जान बचाई। वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। वाहन के अगले शीशे पर चट्टानें गिरी हैं।
विज्ञापन

यह हादसा रात करीब दस बजे पेश आया जब वाहन (एचपी 28 बी 4540) घटीगढ़ के पास से गुजर रहा था तो अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर गए। इसके चलते रातभर मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के मजदूरों और मशीनरी ने मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटाया और मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने का दौर जारी है। इसके चलते यहां हादसा होने का डर बना हुआ है।
बरशैणी निवासी मीना का कहना है कि इस स्थान पर बार-बार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इससे पहले भी वाहन चपेट में आ चुके हैं। इससे सफर करते समय खौफ बना रहता है। इसे ठीक करने के लिए प्रशासन और विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि क्षेत्रवासियों की इस समस्या को देखते हुए मौके पर मशीन तैनात की जाए और पहाड़ से लगातार हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

जिलेभर में मौसम खराब
मंगलवार को जिलेभर में मौसम लगातार करवट बदलता रहा। सुबह के समय आसमान साफ था और धूप खिली रही लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और पहाड़ियों पर बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें