फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भरयाह, शिलानाल में भूस्खलन, 20 घरों को खतरा

Thu, 24 Aug 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। दुर्गम ग्राम पंचायत देहुरीधार के दरमेहड़ा गांव के पीछे भरयाह और शिलानाल में भूस्खलन हो रहा है। मलबा और पत्थर गांव तक पहुंच रहे हैं। मलबे की चपेट में दो घर आए हैं।
विज्ञापन

20 घरों को खतरा बना हुआ है। पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण जानमाल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण मानचंद, रमेश कुमार, तेज सिंह, दुनीचंद, प्रदीप कुमार, चईनु राम ने कहा कि पंचायत के वार्ड तुंग के साथ लगती पहाड़ी भरयाह और शिलानाल के पास भूस्खलन हो रहा है।
मलबा और पत्थर घरों और खेतों तक पहुंच गए हैं। अगर बारिश नहीं थमी तो नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों से प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उपमंडलाधिकारी हेमचंद वर्मा ने कहा कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अधिकारियों से मौके की रिपोर्ट ली जाएगी। ग्रामीणों की हरसंभव मदद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें