फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन ने रास्ता कर दिया बंद, वार्डवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सुल्तानपुर क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या लगातार लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। भूस्खलन के चलते नगर परिषद के वार्ड नंबर चार के निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण सब्जी मंडी होकर क्षेत्र को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद है। स्थानीय लोगों को अखाड़ा बाजार और ढालपुर की ओर आने-जाने के लिए वाया रामशिला मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। खासकर बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भूस्खलन की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इसके अलावा वार्ड नंबर चार में बुनियादी सुविधाओं की भी कमी बनी हुई है। क्षेत्र में निकासी नालियों की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता है। सीवरेज व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा चुकी है, जिससे स्वच्छता पर भी असर पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि भूस्खलन प्रभावित मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जाए और क्षेत्र में सुरक्षा के स्थायी उपाय किए जाएं। साथ ही नालियों और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कर लोगों को राहत दी जाए।
विज्ञापन

...
क्षेत्र में सीवरेज और निकासी नाली की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण पानी जमीन में रिस रहा है जो भूस्खलन का खतरा पैदा कर रहा है। क्षेत्र के लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर है।
-महिमन चंद्र, स्थानीय निवासी
...
क्षेत्र में भूस्खलन से घरों को खतरा पैदा हुआ है लेकिन अभी तक खतरे को कम करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। ऐसे में आने वाली बरसात भी क्षेत्र के लोगों के लिए चुनौतियां लेकर आएगी।
विज्ञापन

-गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रभावित
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें