फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide Kullu: भूस्खलन से कुल्लू जिले की 30 से अधिक सड़कें अवरुद्ध, 18 बसें फंसीं

Thu, 11 Aug 2022 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

बारिश से गुरुवार को कुल्लू में सन्नाटा पसारा रहा। जिले में स्थानीय के साथ लंबी दूरी की बस सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। दस लंबे और आठ लोकल रूट प्रभावित रहे। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे समेत स्थानीय सड़क बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भजोगी नाला का जलसतर बढ़ने से मलबा वोल्वो बस स्टेंड में घुस गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार रात से गुरुवार दिनभर कुल्लू और लाहौल घाटी में बारिश का दौर जारी रहा। इससे ब्यास नदी के अलावा अन्य नदी-नालों ने रौद्र रूप ले लिया है। जगह-जगह भूस्खलन से कई सड़कें ठप हैं। बारिश से पूरी घाटी का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से गुरुवार को कुल्लू में सन्नाटा पसारा रहा। जिले में स्थानीय के साथ लंबी दूरी की बस सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। दस लंबे और आठ लोकल रूट प्रभावित रहे। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे समेत स्थानीय सड़क बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मंडी-कुल्लू-मनाली, मनाली-लेह, ग्रांफू-काजा, औट-बंजार-सैंज, लारजी-सैंज, भुंतर- मणिकर्ण, कुल्लू-लगवैली की सड़कों पर लोगों को बसों के साथ छोटे वाहनों पर ही सफर करना खतरनाक हो गया है। सेब सीजन के दौरान सड़कों के बार-बार बंद होने से बागवानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ बगीचों में सेब की फसल तैयार है दूूसरी ओर मंडियों में दाम दिनोंदिन गिर रहे हैं। ऐसे में मौसम ने बागवानों को चिंता को बढ़ा दिया है। सड़कों के बंद होने से कई जगहों पर सेब फंस गया है।

बारिश से बाह्य सराज में 12, कुल्लू में चार, मनाली में दो तथा बंजार में 12 सड़कें प्रभावित हो गई हैं। लाहौल में भी बारिश से नदी-नालों में बाढ़ आने से घाटी के लोग सहमे हुए हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मौसम को देखते हुए लोग सफर करें। सैलानी और आम लोग सुरक्षा को देखते हुए नदी नालों के आसपास न जाएं। उन्होंने कहा कि मौसम की हर गतिविधि पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

सैंज में बारिश से तालाब बनी सड़क से हुआ भूस्खलन। 

 

सैंज में हुए भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें