फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालपुर खेल मैदान का गिरा डंगा, मलबे की चपेट में आईं रेहडिय़ां

Sun, 20 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू।
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान की गिरी दीवार में क्षतिग्रस्त हुए रेहड़ी का समान से मलवा हटाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित खेल मैदान का डंगा कई दिनों से गिर रहा है। शनिवार की रात को फिर डंगा गिरा और डंगे के मलबे की चपेट में कई रेहड़ियां आ गईं। इससे रेहड़ी वालों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गौर रहे कि पिछले छह माह पूर्व भी डंगा गिरा था, उसके बाद भी डंगे की मरम्मत करने में कोई कदम नहीं उठाया गया। अब यह डंगा लगातार गिरता जा रहा है। इसी डंगे के आगे एक दर्जन के करीब रेहड़ियां लगी हुई हैं।

शनिवार को दो रेहड़ियां मलबे की जद में आ गईं हैं। रेहड़ी वालों ने खेल विभाग और लगातार गिर रहे डंगे की मरम्मत करने की गुहार लगाई है। उधर, खेल विभाग अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण डंगा गिर रहा है। जल्द इसकी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें