अपनी मांगों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार से मिलते पहली गांव के ग्रामीण। स
कुल्लू। उपमंडल बंजार के पहली गांव को तीर्थन नदी के बहाव से हो रहे भूमि कटाव से खतरा बना हुआ है। बरसात के दिनों में समस्या और विकराल हो जाती है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए गांव का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एडीएम कुल्लू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तीर्थन नदी के जलस्तर से लगातार भूमि कटाव हो रहा है। इससे गांव पर खतरा मंडरा रहा है।
शरची सड़क के साथ लगभग 150 मीटर क्षेत्र में तेजी से कटाव हो रहा है जो गांव तक पहुंच गया है। यदि समय रहते सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया, तो आने वाले मानसून में स्थिति बेहद भयावह हो सकती है। इससे सैकड़ों लोगों के जीवन और संपत्ति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। ग्रामीण टेक राम ने कहा कि एडीएम कुल्लू से आग्रह किया कि तीर्थन नदी के किनारे 150 मीटर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए। कहा कि यह मामला केवल विकास का नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा का प्रश्न है। संवाद