फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू की संस्कृति से रूबरू हुए लद्दाख के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की संस्कृति को लद्दाख से आए विद्यार्थियों ने जाना है। जिला मुख्यालय के देवसदन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें लद्दाख से आए 30 विद्यार्थियों का स्वागत कुल्लवी परंपरा अनुसार किया।
विज्ञापन

लद्दाख के यह सभी विद्यार्थी राष्ट्रीय एकता यात्रा के तहत लद्दाख से दिल्ली, चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल के जिला कुल्लू पहुंचे और तीन दिनों तक यहां के संस्कृति तथा विभिन्न परंपराओं के बारे में जानकारी हासिल की।
लद्दाख से आए छात्र दोरजे नामग्याल ने बताया कि वे राष्ट्रीय एकता मिशन के तहत कुल्लू के विभिन्न स्थानों का भी दौरा कर चुके हैं। इस यात्रा के माध्यम से उन्हें विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यहां पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा भी उनका भव्य स्वागत किया गया, जो उन्हें जीवन भर याद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें