फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लामा नवांग उपासक बने समिति संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। समाज में आपसी सद्भाव, एकता और समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धर्म सम्मेलन आयोजित करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। मंगलवार को धर्म सम्मेलन आयोजन समिति केलांग खंड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के त्रिखंड प्रचारक अतुल की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन

इसके अलावा दारचा गोंपाए गोज़ांग गाेंपा, शशूर गाेंपा और अन्य बौद्ध संस्थानों से जुड़े पूज्य लामा भी बैठक में शामिल हुए। घाटी के विभिन्न महिला मंडलों की सदस्यों ने भी भाग लिया। इस दौरान आयोजन समिति का गठन किया। इसमें लामा नवांग उपासक को संयोजक, प्रेमलाल, छेरिंग डोलमा को सहसंयोजक, सुनील आर्य को कोषाध्यक्ष, हीरालाल को सचिव तथा देचिन यांगजिन को सहसचिव नियुक्त किया। मंगल मनेपा को समिति पालक और डॉ. रणधीर सिंह को मुख्य सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें