फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बगीचा गांव में पूर्व जिला परिषद सदस्य के मकान में लगी आग

विज्ञापन
भुंतर के बगीचा में मकान में लगी आग बुझाने में जुटे दमकल विभाग के कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
भुंतर/कुल्लू। तहसील भुंतर के बगीचा गांव में मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे एक मकान में आग लग गई। आग मकान की ऊपरी मंजिल में लगी। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। यह मकान पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर का है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। परिवार के सदस्य भुंतर की तरफ गए थे। आग से करीब 17 लाख रुपये नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मकान को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग प्रचंड हो गई। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह का कोई कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि आग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई अमल में लाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें