फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाल चंद बने यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
कुल्लू में युवा इंटक के चुने गए पदा​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। इंटक जिला कार्यकारिणी की बैठक कुल्लू में सोमवार को हुई। इसमें संगठन के विस्तार और मजदूरों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में लाल चंद को यूथ इंटक का जिला अध्यक्ष, आशीष ठाकुर को यूथ इंटक जिला उपाध्यक्ष, सोनिया ठाकुर को महिला इंटक जिला अध्यक्ष, मान चंद को बंजार ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा सूरत राम को रेहड़ी-फड़ी संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा भाग चंद को इंटक खेतिहर किसान प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और श्रमिकों के हितों के लिए किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को सम्मानित किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष इंटक खेतिहर किसान राजीव रूपल, यान चंद, प्रदेश सचिव हीरा लाल कौशल, कोषाध्यक्ष राजेश चंदेल, राजेश नेगी तथा प्रदेश संगठन सचिव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में इंद्र दत्त, ध्यान चंद, भुवनेश्वरी देवी, राम काली, पिंकी देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें