फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह खारका की टीम प्रथम

Thu, 07 Mar 2024 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ढालपुर के रथ मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई। रस्साकशी प्रतियोगिता में जिला भर की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने रस्साकशी में जीत के लिए खूब दमखम दिखाया। इसके साथ ही अन्य गतिविधियां भी करवाई गईं। वहीं, ब्यासा मोड़ में भी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ता धमेंद्र शर्मा ने महिलाओं से जुड़े अधिनियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत सप्ताह भर से विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। रस्साकशी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भुवनेश्वरी महिला मंडल खलाड़ा और लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह खारका के बीच हुआ। इसमें लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह खारका की टीम विजेता रही। विजेता टीम की महिलाओं को महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें