फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चिकित्सक आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

Thu, 07 Mar 2024 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। विभिन्न मांगें पूरी न होने के चलते क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 7 मार्च को चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश पर होने के चलते मरीजों का ओपीडी में उपचार नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले मरीजों को वीरवार को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। इस संंबंध में हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी एसोसिएशन कुल्लू के पदाधिकारियों ने एक पत्र बुधवार को सीएमओ को पत्र दिया, जिसमें सूचित किया कि वे 7 मार्च को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में उपचार करवाने वालों को दिक्कतें पेश आ सकती है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को किसी तरह की परेशानी न आए इसके लिए आपातकालीन सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नागराज पवार ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात चिकित्सक 07 मार्च 2024 को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। इसके कारण वीरवार को केवल आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष डॉ. कल्याण ठाकुर ने कहा कि सरकार को चिकित्सकों की मांगें पूरी करनी होगी, सामूहिक अवकाश के बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें