फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी लोकगीत में लक्ष्मी, गजल में विजय अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सृजन-2022 का रविवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने समापन किया। उन्होंने महाविद्यालय में व्यतीत किए अपने छात्र जीवन की खूबसूरत यादों को साझा किया। इस दौरान संगीत के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरि सिंह ठाकुर ने होली गीत की शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. बिंता ठाकुर ने बताया कि समारोह में छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भजन प्रतियोगिता में अर्पिता ठाकुर प्रथम और सिमरन कौर द्वितीय स्थान पर रही। गजल प्रतियोगिता में विजय ने पहला और ऋतिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पहाड़ी लोकगीत में लक्ष्मी ठाकुर ने प्रथम और प्रिया कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सेमी क्लासिकल में यामिनी प्रथम और महिमा द्वितीय रही। हिमहॉप फ्यूजन प्रतियोगिता में आयुष ने पहला और जानवी शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन में मुस्कान को पहला और दीक्षा को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, युवराज बौध, श्याम कुल्लवी, रेखा गुलेरिया, मुकेश ठाकुर, संजीव शर्मा, राहुल सोलंकी, तरूण विमल, लेसराम, शिव चंद, सुरेश कश्यप समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें