फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर टूरिज्म का हब बनेगा लाहौल-स्पीति : अनिल

विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के खंगसर में हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव का स्वागत करतीं महिलाएं। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला विंटर टूरिज्म का हब बनेगा। लाहौल में विंटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं हैं। अनिल खाची दो दिवसीय दौरे के दौरान खंगसर में आयोजित स्नो फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाले दिनों में लाहौल-स्पीति विंटर टूरिज्म का पसंदीदा स्थल बनेगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीतकालीन खेलें आयोजित करने के लिए अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान को एक मास्टर प्लान तैयार करने को कहा गया है, जिससे आने वाली सर्दी से ही खेल का आयोजन हो सके। कहा कि लाहौल-स्पीति की संस्कृति और परंपरा अनूठी और समृद्ध है। अटल टनल खुलने के बाद घाटी में जिस तरह बाहरी संस्कृति का प्रवेश होगा, उससे जनजातीय संस्कृति को बचाना एक चुनौती होगा। मुख्य सचिव ने बेहतरीन कार्यों के लिए उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि कम वक्त के बावजूद जीरो बजट पर देश के सबसे लंबे फेस्टिवल का सफल आयोजन करना एक उपलब्धि है। कहा कि अगली बार योजना के साथ और भी बेहतर तरीके से स्नो फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले मुख्य सचिव ने खंगसर में 17वी शताब्दी में बने राजमहल में बौद्ध परंपरा के अनुसार पूजा की। अनिल खाची ने बर्फ से तैयार की विभिन्न आकृतियों के अलावा पुरातन चीजों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर डीआईजी मधुसूधन, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने वितरित किए होम सटे प्रमाणपत्र
केलांग। हिमाचल के दूसरे होम स्टे गांव क्वारिंग के ग्रामीणों को मुख्य सचिव ने होम स्टे पंजीकरण प्रमाणपत्र वितरित किए। क्वारिंग में 16 घर हैं। ये सभी होम सटे के तहत पंजीकृत किए गए हैं। लाहौल घाटी में फिलहाल करीब तीन हजार पर्यटकों के लिए ठहराने की व्यवस्था है। होम स्टे तैयार होने से लोगों को पर्यटन से अतिरिक्त आमदनी मिलेगी। साथ ही अधिक संख्या में पर्यटक घाटी में ठहर सकेंगे। इसी कड़ी में उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने सिंगल विंडो के तहत होम सटे का पंजीकरण अभियान शुरू किया है। तीन दिनों के भीतर लाहौल मंडल में 324 घरों को होम स्टे के तहत पंजीकृत किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें