फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीआरपीएफ में डीआईजी बने लाहौल के राज कुमार

Wed, 05 Feb 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के राज कुमार सीआरपीएफ में बने डीआईजी।-स्वंय
विज्ञापन
देश की राजधानी में आयोजित समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन

सरकारी स्कूल-कॉलेज से पढ़कर बड़े पद पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के राज कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए हैं। साल 1995 में उन्होंने बतौर सहायक कमांडेंट अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ में सेवाएं शुरू की थीं।
विज्ञापन

राज कुमार लाहौल-स्पीति के खोरपाणी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केलांग विद्यालय और स्नातक की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय कुल्लू से की। स्नातकोत्तर की पढ़ाई प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से की। राजकुमार ने करीब 29 साल के सेवाकाल में झारखंड, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर समेत देश के आठ राज्यों में सेवाएं दी हैं। उन्हें पांच बार डीजी प्रशस्ति पत्र और राज्यपाल से बेहतर सेवाओं के लिए सम्मान मिला है। गत एक फरवरी में देश की राजधानी दिल्ली स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में हुए समारोह में डीजी ने उन्हें रैंक प्रदान किए। समारोह में डीआईजी राज कुमार की पत्नी प्रोमिला शर्मा भी उपस्थित रहीं। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक अनुराधा राणा, पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा और पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें