फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल को अब टनल होकर मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी को अब अटल टनल से होकर बिजली की आपूर्ति की जाएगी। अभी तक लाहौल को रोहतांग दर्रा से होकर बिजली के पोलों से सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

अटल रोहतांग टनल के दक्षिण से उत्तरी छोर तक बीआरओ के उच्च अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक पंकज डडवाल ने शनिवार को दौरा किया। इस दौरान सुरंग से लाहौल के लोगों को बिजली उपलब्ध करने के मुद्दे पर चर्चा की और निर्णय लिया गया कि लाहौल को विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था का काम 15 नवंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर तथा मुख्य अभियंता वीके सिंह मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि रोहतांग दर्रा से होकर गुजरने वाली बिजली की लाइन सर्दियों में 33 केवी लाइन भारी बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हो जाती है। ऐसे में घाटी के लोगों को कई दिनों तक अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ता है। अब टनल से बिजली की समस्या भी लाहौल में दूर होगी। इस दौरान बोर्ड के प्रबंधक निदेशक पंकज डडवाल ने थिरोट परियोजना का भी दौरा तथा कार्य का निरीक्षण भी किया। कहा कि इस परियोजना में 30 नवंबर 2021 से उत्पादन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें