संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के 42 मेधावियों को आधुनिक लैपटॉप मलेंगे। इसका वितरण सीएम जयराम ठाकुर आठ जून को वर्चुअली माध्यम से करेंगे। इसके लिए उपमंडल स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
साल 2018-19 और 2019-20 में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्थान पाने वाले 42 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इनमें 27 लाहौल और 15 विद्यार्थी स्पीति उपमंडल से शामिल हैं। अब विद्यार्थियों का दो साल का इंतजार खत्म हुआ है। जिला शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुंदर सिंह ने बताया कि दसवीं और जमा दो के जिन विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलते है, उन्हें सूचना दी है। इनमें स्पीति से सोनम जंगपो, कुंजंग डोलकर, तंजिन संडुप, तंजिन देकिद, छेरिंग छोंजोम, कुमारी नैना, गटुग जंगपो, सोनम छोमो, तंजिन जंपा, तंजिन नोरगे, तंजिन लाडोन, तंजिन जंगमो, कर्मा पेमा खंडो, रिंचेन खंडे और तंजिन लापू शामिल हैं। लाहौल से साक्षी, अंकिता, आंचल, शांति देवी, अनीषा देवी, रजनी, तंजिन देसल, तंजिन देचिन, शिवानी, अमीशा पाल, रोहन पाल, पवन सेन, अवंतिका, आरती, आशा कुमारी, भारत बहादुर, अंकिता, सुनीता देवी, राकेश, सांध्या, पदम देव, रश्मी बौद्ध, आयुष, समीता, गीता और विश्वास शामिल हैं।