फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भारी बर्फबारी से जाम हो गया लाहौल-स्पीति

विज्ञापन
लाहौल के केलांग में बर्फबारी के बीव स्कूल को जाती छात्राए।-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में पिछले पांच दिन से रुक-रुक हिमपात का दौर जारी है। इससे जिले का जनजीवन पूरी तरह से जाम हो गया है। जिले में लोक निर्माण विभाग की 288 सड़कें बंद हैं। वहीं सीमा सड़क संगठन की तांदी से लेकर अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल और स्पीति के समदो से मोरंग छोड़कर सभी सड़कें बर्फबारी से बंद हैं। हालांकि, बीआरओ के दोनों मार्ग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हैं। चार दिन जिले के अलग-अलग हिस्सों में डेढ़ से लेकर तीन फुट तक ताजा बर्फबारी हुई है। खराब मौसम में भी सीमा सड़क संगठन और बिजली बोर्ड के कर्मचारी सड़क और बिजली बहाली के प्रयास में जुटे हैं। सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी ने अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल तक सड़क को सिंगल लाइन वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। इसके अलावा तांदी-उदयपुर सड़क पर भी सड़क से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। शाम तक सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के जवान तांदी जीरो प्वाइंट से ठोलंग तक मार्ग से बर्फ हटा दी है। उदयपुर छोर से भी संगठन के जवानों ने बर्फ हटाओ अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। मनाली-लेह मार्ग पर पड़ने वाले हाईवे-3 पर सीमा सड़क संगठन के जवानों ने तांदी से दारचा पुल से एक किलोमीटर पीछे तक बर्फ साफ की है। इस जगह बीआरओ मशीन पहुंची है, वहां पर संगठन के जवान हिमखंड को साफ करने में लगे हैं। भारी बर्फबारी से जिले में अब जगह-जगह हिमखंड गिरने शुरू हो गए हैं। लाहौल घाटी में पांच दिन से बर्फबारी और खराब मौसम के बीच सीमा सड़क संगठन और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मनाली से 33 केवी लाइन में धुंधी- पलचान से बीच बुधवार दोपहर में तकनीकी खराबी आ गई है। वहीं
विज्ञापन

4.5 मेगावाट की क्षमता वाली थिरोट परियोजना के लाइन में भी फाल्ट पड़ गया है। हालांकि बोर्ड के कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने तथा फाल्ट ढूंढने में लगे हुए हैं। केलांग में तैनात बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रेम चंद ने बताया कि घाटी में बर्फबारी से कई ट्रांसफार्मर बंद हैं। कनिष्ठ अभियंता शुभम सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद तांदी से अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल तक सड़क को फोर बाई फोर वाहनों के बहाल कर दिया है। उन्होंने बताया सड़क बहाली के बाद बर्फबारी का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें