धिकारी दिल्ली में जेपी नड्डा से बिजली महादेव रोपवे के विरोध में मिलते हुए।
कुल्लू। बिजली महादेव रोपवे के विरोध में जहां संघर्ष समिति मैदान में है वहीं देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान बिजली महादेव रोपवे को लेकर स्थिति से करवाया गया। जिया पंचायत प्रधान संजू पंडित ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उनसे मसले का जल्द हल निकालने का आग्रह किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करवाया गया कि बिजली महादेव रोपवे के लिए देवता ने देववाणी में गूर के माध्यम से रोपवे के लिए साफ तौर पर इंकार किया है। इसके साथ ही लोगों की आस्था भी बिजली महादेव से जुड़ी है। धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल बनाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए धार्मिक स्थल से किसी तरह से छेड़छाड़ न की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से आश्वासन मिला है कि मामले का जल्द हल निकाला जाएगा। गौरतलब है कि 19 फरवरी को कुल्लू में बिजली महादेव रोपवे के विरोध में प्रदर्शन भी हुआ था।