फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल-स्पीति में जिप चुनाव के लिए नए चेहरों पर खेला दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पंचायत चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस ने इस बार जिला परिषद (जिप) चुनावों में अपने समर्थित नए चेहरों पर दांव खेला है।
विज्ञापन


जिला परिषद के कुल 10 वार्ड हैं। इनमें 7 वार्ड लाहौल उपमंडल में जबकि 3 वार्ड स्पीति उपमंडल में आते हैं। पिछली बार जिला परिषद पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। इस बार मुकाबला अधिक रोचक होता नजर आ रहा है। केलांग वार्ड नंबर-5 से कांग्रेस समर्थित शशि किरण और भाजपा समर्थित पूनम पॉल को छोड़कर लगभग सभी प्रत्याशी पहली बार जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं।
शशि किरण पूर्व में जिला परिषद उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और दो बार जिला परिषद सदस्य चुनी जा चुकी हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने पूनम पॉल को हराया था। इस बार दोनों के बीच फिर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार फिर जिला परिषद अध्यक्ष का पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा लाहौल-स्पीति विकास मंच ने भी चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। पंचायत चुनावों में मौजूदा विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा, पूर्व विधायक रवि ठाकुर तथा पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा की राजनीतिक साख भी दांव पर लगी हुई है। सादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें