फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लद्दाख के रिगजिन ने जीती मनाली मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली मैराथन का खिताब लद्दाख के रिगजिन ने जीत लिया है। रोहतांग दर्रा तक हुई 100 किलोमीटर की फुल मैराथन को उन्होंने लगभग 13 घंटे में पूरा किया। उन्होंने पिछले साल के प्रतिभागी पदमा से एक घंटा पहले अपनी दौड़ पूरी की। मैराथन में मनाली के राहुल दूसरे स्थान पर रहे। देर शाम हुए समापन समारोह में एसडीएम रमण कुमार शर्मा और डीएसपी केडी शर्मा ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


42 किलोमीटर की गुलाबा तक हुई हाॅफ मैराथन के अंडर-30 आयु वर्ग में दीपक ने पहला और सुमेश कात्यान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-40 में अनिल जिंदल, विनय तुशीर और अमन मलिक क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग का खिताब दिव्या ने जीता। 21 किमी मैराथन को 60 वर्ष के आयु वर्ग में गोपी चंद ने जीत हासिल की। अंडर-30 में अमन मेहरा प्रथम, अर्पित ठाकुर द्वितीय और शिखा तीसरे स्थान पर रहीं। पांच किलोमीटर अंडर-10 में आरवी ठाकुर प्रथम, सुष्मिता द्वितीय और इशनूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 में सारिका ठाकुर पहले, राधिमा महंत दूसरे, रितिका तीसरे, लड़कों की अंडर 10 आयु वर्ग में दक्ष और हरीश ठाकुर ने पहला, सत्यम ठाकुर और रामकृष्ण ने दूसरा और श्याम ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।



...

इस बार नहीं मिला नकद इनाम

मनाली मैराथन में पिछले साल विजेताओं को पदक के साथ नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया था। इस साल विजेताओं को मेडल और गिफ्ट हैंपर से ही संतोष करना पड़ा। पिछले साल की तुलना इस साल फुल मैराथन में प्रतिभागियों की संख्या अधिक रही। नकद इनाम नहीं मिलने से कुछ प्रतिभागियों में नाराजगी भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें