फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जांच में नहीं मिल रहा सहयोग, फिर रिमांड लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया हत्या मामले में गिरफ्तार महिला डॉक्टर सहित चारों आरोपियों को सोमवार को जिला अदालत में फिर से पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक सभी 5 दिन की रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू सहित एसएचओ कुल्लू चारों से हत्या के मामले में कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी ने भी मुंह नहीं खोला है। ऐसे में अब पुलिस फिर से चारों को 5 दिन की पुलिस रिमांड लेने की तैयारी कर रही है, इसके लिए सोमवार सुबह आरोपियों को पेश करने से पहले अदालत में पांच दिन की रिमांड अर्जी दी जाएगी।
पुलिस वारदात से फॉरेंसिक टीम द्वारा लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। पुलिस को इसमें भी अहम सबूत मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं ऐसे में पुलिस फिर से अदालत से रिमांड मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें