फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुशल वर्मा और सुनीता भारद्वाज ने नचाए दर्शक

Mon, 07 Apr 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पतलीकूहल मेलें में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली और कुल्लू के मध्य आने वाले पतलीकूहल में दुर्गाष्टमी रामनवमी मेले की धूम मची हुई है। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू के लोकगायक कुशल वर्मा और सुनीता भारद्वाज ने दर्शकों का खूब नचाया। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुशल वर्मा ने ..धाटु झेची रा बाणा, ...तेरा बिंदलू, ...मेरी वामणिये आदि गीत गाए। सुनीता भारद्वाज ने ..मेरे भेडां रे पाला, ..दीवानगी, मोहब्बतें आदि गीत गाए। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मेलों से हमारी आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इस दौरान भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र मेहरा, महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, राजेंद्र बोध, आशियां ग्रुप पतलीकूहल के अध्यक्ष संजय अंगरूप, हलाण-दो पंचायत प्रधान सीमा देवी, वार्ड सदस्य पूनम, सुनील, सोनम अंगरूप, रामलाल शर्मा व राम सिंह राणा, चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें