फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हैंडबाल, फुटबाल और बास्केटबाल में कुल्लू स्कूल ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिलास्तरीय अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की मेजर गेम्स प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मंगलवार को ढालपुर खेल मैदान में खेले गए। विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने खिताब अपने नाम करने के लिए मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिलेभर के करीब 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू (सीबीएसई) ने विजेता का खिताब जीता, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली उपविजेता रहा। फुटबाल में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल ने दूसरा स्थान हासिल किया। हैंडबाल में भी शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू विजेता रहा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी उपविजेता बना।
छात्रा वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिड़ब ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिभी दूसरे स्थान पर रहा। फुटबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर विजेता और शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू उपविजेता रहा। वहीं, हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जरी ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें