फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू रेडक्रॉस सोसायटी को मिला नागरिक सेवा पुरस्कार

Sun, 17 Aug 2025 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय समारोह में उपायुक्त ने प्राप्त किया सम्मान
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र और 1.25 लाख रुपये की मिली प्रोत्साहन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की कुल्लू शाखा को सिविल सर्विस अवार्ड-2025 (नागरिक सेवा पुरस्कार) से नवाजा गया। यह पुरस्कार महिलाओं के लिए नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र के संचालन और समाज में पीड़ित वर्गों के उत्थान एवं सहायता की दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया गया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के सरकाघाट में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला रेडक्रॉस सोसायटी को सम्मानित किया। उपायुक्त एवं अध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसायटी तोरुल एस रवीश ने यह सम्मान ग्रहण किया। उनके साथ जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव विनोद मोदगिल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू को सिविल सर्विस अवार्ड प्रशस्ति पत्र और 1.25 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। उपायुक्त ने इसके लिए मुख्यमंत्री और सरकार का आभार जताया है। बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी निस्वार्थ सेवाभाव से जन सेवा में समर्पण से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कुल्लू की स्थापना 1 अप्रैल 1998 को की गई। इसका संचालन उपायुक्त एवं अध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कुल्लू की ओर से मुख्यतः आपदा के समय राहत, आर्थिक कमजोर लोगों के उपचार के लिए वित्तीय सहायता, एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर, टीबी मरीजों को पौष्टिक किट, रक्तदान शिविर लगाने, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, जूनियर रेडक्रॉस, आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र, महिलाओं के लिए नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र के संचालन के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें