फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश से बंजार की सड़कें बनी तालाब

Tue, 04 Jul 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/बंजार। जिला कुल्लू में झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार दोपहर बाद बाह्य सराज आनी-निरमंड से लेकर बंजार, कुल्लू और ऊझी घाटी में बारिश हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में बारिश का पानी सड़कों में बहता रहा। इससे आम लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, उपमंडल बंजार के मुख्य बाजार में बारिश होते ही सड़कें तालाब बन गईं।
नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर पांच में निकास नालियों की लंबे समय से मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। बारिश होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग 305 के दोनों किनारों पर बनी निकास नालियों का पानी सड़क पर बहना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सूर्य प्रकाश, आशु, अजय, सुरेंद्र, चंदन, बेली राम ने कहा कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक और पांच में निकास नालियों की मरम्मत समय पर नहीं हो रही है। इस कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने एनएच और नगर पंचायत से निकास नालियों को दुरुस्त करने की मांग की है। उधर, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रकाश वशिष्ठ ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी निकास नालियां एनएच अथॉरिटी के अधीन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें