फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikhand Yatra: प्रशासन की अनुमति बिना श्रीखंड यात्रा पर गए श्रद्धालु की लौटते समय मौत

Tue, 04 Jul 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)

सार

श्रीखंड महादेव की यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन की अनुमति लिए बिना यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन
श्रीखंड महादेव यात्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधिकारिक तौर पर श्रीखंड महादेव की यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन की अनुमति लिए बिना यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की रास्ते में मौत हो गई। ग्लेशियर पर पैर फिसलने के कारण गिरने से घायल हुए बिलासपुर जिले के युवक राहुल शर्मा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह और डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने इसकी पुष्टि की। आधिकारिक तौर पर यात्रा 7 जुलाई से शुरू होनी है और यह उत्तर भारत की कठिनतम यात्राओं में से एक है।डीएसपी ने बताया कि राहुल (22) पुत्र ठाकुर दास गांव व डाकघर कोटी तहसील घुमारवीं अपने दोस्तों के साथ श्रीखंड यात्रा पर निकला था।

विज्ञापन


श्रीखंड महादेव के दर्शन करने के बाद वापस आते हुए पार्वती बाग से करीब दो किलोमीटर दूर रास्ते में ग्लेशियर पर पैर फिसलने से राहुल करीब 300 मीटर नीचे जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे निकाला और पार्वती बाग तक पहुंचाया। जहां से उसे नेपाली मजदूरों की मदद से लाया जा रहा था। कुंशा तक राहुल की सांस चल रही थी, लेकिन कुंशा से कुछ दूरी पर राहुल ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और निरमंड अस्पताल में पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें