फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बस के ब्रेकडाउन मामलों में कुल्लू सबसे सुरक्षित

Mon, 28 Jul 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
एचआरटीसी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) के वाइस चेयरमैन अजय वर्मा का कुल्लू में स्वागत करते एच
विज्ञापन
शिमला के बाद कुल्लू डिपो का नाम हिमाचल में अव्वल
विज्ञापन

एचआरटीसी की बीओडी के वाइस चेयरमैन ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का कुल्लू डिपो ब्रेकडाउन के मामले में सबसे सुरक्षित है। जिले में बसों के ब्रेकडाउन के मामले बेहद कम आते हैं। सूबे में शिमला के बाद कुल्लू नाम बेहतर यातायात सुविधा के लिए अव्वल सूची में है।
यह बात एचआरटीसी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) के वाइस चेयरमैन अजय वर्मा ने कही। वाइस चेयरमैन एक दिवसीय कुल्लू दौरे पर रहे। उन्होंने सोमवार को सबसे पहले कुल्लू डिपो की बाशिंग स्थित वर्कशाॅप का निरीक्षण किया। इसके बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी कार्यालय में एक कार्यशाला भी हुई। इसमें एचआरटीसी कुल्लू डिपो कैसे कार्य कर रहा है और आगामी क्या रणनीति है जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी गई। अजय वर्मा ने कहा कि निगम की सभी यूनियनों के साथ चर्चा की गई है। यूनियनों के मुख्य मुद्दों में पदोन्नति, एरियर, डीए, ओवर टाइम और रात्रि सेवा भत्ता हैं। हालांकि इन उपरोक्त मांगों को 90 फीसदी तक पूरा कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाएगा। कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारियों को हर माह पांच तारीख तक वेतन जारी हो रहा है। पेंशन संबंधी थोड़ी दिक्कत आ रही है। इसके लिए भी प्रयास है कि समस्या का हल करते हुए हर माह पेंशनरों को 15 तारीख तक पेंशन दी जाए। इसके अलावा वेतन विसंगति में सुधार के लिए कंडक्टर यूनियन से प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलते ही इसकी कानूनी जांच करवाकर वित्त विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें