फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सफाई व्यवस्था में पिछड़ा कुल्लू अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता मानक स्थापित करने पर मिला पांचवां स्थान
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल की कायाकल्प रैंकिंग में आई गिरावट
पहले कुल्लू अस्पताल कायाकल्प रैंकिंग में रहा है प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की कायाकल्प रैंकिंग में इस साल गिरावट आई है। इस बार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को रैंकिंग में पांचवां स्थान मिला है। अस्पताल को इनाम के तौर पर तीन लाख रुपये की राशि मिलेगी। हालांकि, कुल्लू अस्पताल कायाकल्प रैंकिंग में पहले अव्वल स्थान पर रह चुका है और कई इनाम प्राप्त किए हैं। क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कायाकल्प अवार्ड योजना में क्षेत्रीय अस्पताल ने साल 2023-24 में पांचवां स्थान हासिल किया है। योजना के तहत कायाकल्प टीम ने सूबे के अन्य अस्पतालों के साथ कुल्लू अस्पताल का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण में अस्पताल की सफाई के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को जांचा गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कायाकल्प अवार्ड योजना में कुल्लू अस्पताल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कायाकल्प (प्रथम) पुरस्कार जीता है। 2022-23 में अस्पताल को रैंकिंग में चौथा स्थान मिला है। इसके अलावा अस्पताल को 2017-18 में भी स्वच्छता के उच्च मानकों और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेशभर में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इसी के अगले चरण में अस्पताल ने एनक्यूएएस के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली से प्रशस्ति पत्र लिया है और वर्ष 2019 में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के सर्वाधिक कार्ड बनाने के लिए राज्य का पहला पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि कुल्लू अस्पताल को साल 2023-24 में कायाकल्प योजना के तहत पांचवां स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ ने विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें