फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू को मिले आठ विशेषज्ञ डॉक्टर, दो ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू को आठ विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। इनमें दो चिकित्सकों ने कार्यभार संभाल लिया है, जबकि छह के ज्वाइन करने का इंतजार है। कुल्लू को मेडिसिन, गायनी, शिशु रोग, पैथोलॉजी और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मिले हैं। स्वास्थ्य खंड आनी के तहत नागरिक अस्पताल आनी में मेडिसिन और पैथोलॉजी विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। इससे क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए रामपुर और कुल्लू के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बाल रोग विशेषज्ञ ने अभी कार्यभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड जरी के तहत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को गायनी और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मिले हैं। स्वास्थ्य खंड बंजार के तहत नागरिक अस्पताल बंजार में बाल रोग और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। इसके अलावा स्वास्थ्य खंड नग्गर के नागरिक अस्पताल मनाली को भी बाल रोग विशेषज्ञ मिला है। इन छह चिकित्सकों के अभी ज्वाइन करने का इंतजार है।
इन विशेषज्ञों के कार्यभार संभालने के बाद जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर महिला, शिशु रोग और ऑपरेशन से संबंधित मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि नागरिक अस्पताल आनी में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कार्यभार संभाल लिया है। शेष छह चिकित्सकों के भी जल्द ज्वाइन करने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें