फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 51 दिन बाद कुल्लू को मिला उपायुक्त

Sat, 26 Sep 2026 10:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले को 51 दिन बाद नया उपायुक्त मिल गया है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 2016 बैच के आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा को कुल्लू का नया उपायुक्त नियुक्त किया है। पांच अगस्त 2026 से कुल्लू में उपायुक्त का पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन

कुल्लू के इतिहास में पहली बार उपायुक्त का पद इतने दिन तक खाली रहा। लंबे समय तक नियमित उपायुक्त की नियुक्ति नहीं होने से जिले में प्रशासनिक स्तर पर भी इस नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, कुल्लू सदर एसडीएम का पद अभी भी रिक्त है।
जून में पार्वती घाटी के कसोल में हुई कथित रेव पार्टी के मामले के बाद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कुल्लू के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सदर एसडीएम को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश सरकार ने अगस्त में तीनों अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबसे कुल्लू में उपायुक्त और सदर एसडीएम के पद खाली चल रहे थे।
विज्ञापन

अब सरकार ने डॉ. अमित कुमार शर्मा को कुल्लू की कमान सौंपी है। उनके सामने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने के साथ पर्यटन सीजन, विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक मामलों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं, सदर एसडीएम के रिक्त पद पर नियुक्ति का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें