फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कुल्लू में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 45 पेटी अवैध शराब जब्त; दो मामलों में FIR दर्ज

Fri, 05 Jun 2026 12:28 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

कुल्लू में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने तलोगी और रामशिला क्षेत्र में छापेमारी कर 45 पेटी अवैध शराब बरामद की है। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कुल्लू में आबकारी विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर एवं आबकारी विभाग कुल्लू ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 पेटी अवैध शराब बरामद की है। विभागीय टीम ने तलोगी और रामशिला क्षेत्र में छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। तलोगी के समीप एक कार से 23 पेटी शराब (18 पेटी देशी, 2 पेटी अंग्रेजी व 3 पेटी बीयर) बरामद की गई, जबकि रामशिला स्थित एक टिन शेड से 22 पेटी शराब (12 पेटी देशी, 1 पेटी अंग्रेजी व 9 पेटी बीयर) जब्त की गई।

विज्ञापन


कुल बरामदगी में 30 पेटी देशी शराब, 3 पेटी अंग्रेजी शराब और 12 पेटी बीयर शामिल है। बरामद शराब को जब्त कर दोनों मामलों में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा-39 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी मनोज डोगरा ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें