कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में ढालपुर स्थित रघुनाथ के अस्थायी शिविर में शीश नवाया।
उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देवभूमि कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति, धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। कुल्लू दशहरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और जनआस्था का भी प्रतीक है। संवाद