फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टीबी के खात्मे के लिए कुल्लू ने खींची लक्ष्मण रेखा

Thu, 25 Dec 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में बड़ी छलांग, 72,511 लोगों की घर-द्वार स्क्रीनिंग पूरी
विज्ञापन

18,919 लोगों के करवाए एक्स-रे, शेष आबादी कवर करने के लिए अभियान तेज
बीमारी के लक्षण दिखने पर किया जाएगा उपचार, घर-घर दस्तक दे रही हैं टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में कुल्लू जिले ने बड़ी छलांग लगाई है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 72,511 लोगों की घर-द्वार स्क्रीनिंग पूरी कर ली गई है। इनमें 18,919 लोगों के एक्स-रे भी कराए जा चुके हैं। शेष आबादी को कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है।
गौरतलब है कि विभाग ने पांचों स्वास्थ्य खंडों में अब तक 18,919 लोगों के एक्स-रे करवा दिए हैं। शेष बचे 53,592 लोगों पर विभाग का पूरा फोकस है। इनके एक्स-रे करवाने के लिए विभाग की योजना तैयार है। इस आबादी को जल्द कवर किया जाएगा ताकि कुल्लू को इस साल के अंत तक क्षय रोग मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन के लिए जिले में विशेष अभियान जारी है और हाई रिस्क एरिया व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में 72,511 लोगों की स्क्रीनिंग घर-द्वार की गई है। अब इनके एक्स-रे करवाने पर विभागीय फोकस है।
विज्ञापन


22 पंचायतें क्षय रोग मुक्त
जिले में 22 ग्राम पंचायतें क्षय रोग मुक्त हैं। इनमें साल 2023 से अब तक दोबारा क्षय रोग के मरीज नहीं मिले हैं। ऐसे में इन पंचायतों को सम्मानित भी किया गया है। जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने में ग्रामीण स्तर पर भी प्रयास जारी हैं। जनभागीदारी से स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी के उन्मूलन में कार्य कर रहा है। -डॉ. रणजीत ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू

किस स्वास्थ्य खंड में कितने लोगों के हुए एक्स-रे
स्वास्थ्य खंड एक्स-रे
आनी 753
बंजार 3,638
जरी 12,187
नग्गर 2,005
निरमंड 522
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें