फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू चर्चा में शांति, एकता और भाईचारे की कामना

Thu, 25 Dec 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस पर चर्च में सुबह से ही जुटने लगी भीड़, सभी ने मिलकर की प्रार्थना
विज्ञापन

क्रिसमस मनाने आए लोगों के लिए किया सामूहिक भोज का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित चर्च में क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से चर्च में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। क्रिश्चियन समुदाय सहित अन्य लोगों ने भी चर्च पहुंचकर सामूहिक प्रार्थना की और प्रभु यीशु मसीह के जन्म को याद किया।
विज्ञापन

ढालपुर के कॉलेज गेट स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चर्च के पादरी लाल मोहन ने बताया कि क्रिसमस पर समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर शांति, प्रेम और भाईचारे की कामना की। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इनमें भजन और क्रिसमस गीत शामिल रहे। चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पादरी लाल मोहन ने कहा कि क्रिसमस हमें प्रेम, त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देती है। चर्च में क्रिसमस मनाने आए लोगों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें