फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Accident: श्रीखंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरे पत्थर, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 15 Jul 2022 02:02 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)

सार

बागीपुल-जाओं मार्ग पर वीरवार रात को श्रीखंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर पत्थर गिरे। कार में सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश के बीच वीरवार रात को निरमंड में पहाड़ी से कार पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत और तीन घायल हो गए हैं। बागीपुल-जाओं मार्ग पर वीरवार रात को श्रीखंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर पत्थर गिरे। कार में सवार चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


साथ से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना निरमंड पुलिस और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को दी। चारों घायलों को जब सिविल अस्पताल निरमंड पहुंचाया तो वहां एक घायल को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में देवानंद (31) पुत्र ओम प्रकाश की मौत हुई है।

देवानंद गांव खिलजाफली डाकघर कुमारहटटी जिला सोलन का रहने वाला था। घायल दीपक कुमार (36) निवासी वशोलू खुर्द डाकघर धर्मपुर तहसील कसौली, अक्षय कुमार (27) पुत्र प्रेम पाल हंस निवासी गांव व डाकघर धर्मपुर तहसील कसौली को रामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया। संजीव कुमार (34) पुत्र साध राम गांव व डाकघर धर्मपुर तहसील कसौली को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें