फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कुल्लवी नाटी पर झूमे दर्शक

Fri, 15 Jan 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित 20वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में कुल्लवी नाटी की धूम रही। हिमाचल प्रदेश के दल का प्रतिनिधित्व कर रहे सूत्रधार कला संगम कुल्लू के कलाकारों ने लोकगीत की शानदार प्रस्तुति पेश की, जिसकी लोगों ने जमकर प्रशंसा की। लोकगीत प्रतिस्पर्धा में सूत्रधार कला संगम के कलाकार टिंकू, भुवनेश्वरी, शालू, दीपा, सोमदत्त, रजनीश, दीनदयाल, जीवन, लाल सिंह तथा सूत्रधार कला संगम के संगीत अकादमी प्रभारी पंडित विद्यासागर शर्मा ने भाग लिया। इस मौके पर कलाकारों ने कुल्लवी लोकगीत श्काईथा यारा डालें वाश्ला... गीत गाया। इस प्रस्तुति पर पंडाल में बैठे सभी दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि युवा उत्सव में हिमाचल प्रदेश के दल का प्रतिनिधित्व सूत्रधार कला संगम कुल्लू के कलाकार कर रहे हैं और जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा राष्ट्रीय उत्सव में दल के प्रभारी हैं। इसके साथ ही सूत्रधार कला संगम के कलाकार एकांकी प्रतिस्पर्धा में मुरारी शर्मा की लिखित कहानी बाणमूठ और इंद्र राज इंदु के दिशानिर्देशन में तैयार एकांकी की प्रस्तुति देंगे। इसमें पीयूष, अखिल, हेम प्रकाश, राज, तरुण सभ्रवाल, प्रियंका, सीता, कविता, श्रुति, प्राशिका तथा जीवन अभिनय करेंगे। अंजुम गुप्ता, सुंदर श्याम तथा वीरेंद्र सिंह सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें