फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोकसर में न बिजली और न ही मोबाइल सिग्नल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में कोकसर गांव के लोग कई दिनों से विद्युत आपूर्ति, मोबाइल सिग्नल और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने कहा कि 15 जनवरी के बाद कोकसर के ग्रामीणों ने कुल्लू-मनाली की ओर रुख किया है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा और अन्य सड़क सुविधा से वंचित होने पर उन्हें मजबूरन अपने घर को छोड़ना पड़ता है लेकिन जब मार्च में घर लौटे हैं तो यहां पर बिजली, पानी, सिग्नल और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीआरओ और लोक निर्माण विभाग ने मार्च के पहले हफ्ते ही गांव को सड़क सुविधा से जोड़ दिया था, लेकिन बिजली और सिग्नल नहीं होने से जनता लाचार है। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार और प्रशासन कोकसर, डिंफुक और रामथांग को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि सिग्नल न होने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी इसका नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उसे दूर किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें