फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खेलो इंडिया सेंटर ब्लू ने जीता वॉलीबाल मुकाबला

Thu, 07 Aug 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच टीमों की खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया हुनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में चल रही अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला वर्ग के वाॅलीबाल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में पांच टीमों की खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना हुनर दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक डॉ. ओम प्रकाश ने किया। महाविद्यालय के वॉलीबाल कोच बालमुकुंद की निगरानी में मैच खेले गए। पहला मुकाबला खेलो इंडिया सेंटर रेड और जीडीसी कुल्लू रेड के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर रेड ने 2-1 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला खेलो इंडिया ब्लू और जीडीसी कुल्लू ब्लू के मध्य हुआ। इसमें पहला सेट जीडीसी कुल्लू ने जीता और वापसी करते हुए खेलो इंडिया ब्लू ने बाकी के दोनों सेट जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरा मुकाबला खेलो इंडिया सेंटर रेड और एनसीसी के मध्य हुआ। इसमें खेलो इंडिया सेंटर रेड ने सीधे सेटों में जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया सेंटर रेड और खेलो इंडिया सेंटर ब्लू के मध्य हुआ। रोमांचक मुकाबला तीन सेटों में गया। इसमें ब्लू टीम ने जीत हासिल की। विजेता टीम में तनिषा, पूनम, रक्षा, प्रतिभा, ललिता, दिनेश्वरी, शिवानी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। विजेता टीम को मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. हीरामणि, खेल सहायक सतीश चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें