फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नाशपाती के बिल पर सेब ले जाता व्यापारी पकड़ा, 2000 का चालान

Thu, 07 Aug 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएमसी की टीम ने बजौरा में की कार्रवाई, चंडीगढ़ के लिए सेब ले जा रहा था व्यापारी
विज्ञापन

जिले में जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रही है एपीएमसी की टीम
सेब पर लगने वाली मार्केट फीस बचाने के लिए चक्कर में व्यापारी ने बनाया फर्जी बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बजौरा नाके पर एपीएमसी की टीम ने व्यापारियों की कड़ी जांच-पड़ताल की। करीब 200 गाड़ियों की जांच के दौरान एक व्यापारी ने सेब के बजाय नाशपाती का बिल दिखाकर मार्केट फीस चुकाने से बचने की कोशिश की लेकिन इसकी पोल खुल गई।
इस मामले में जीप चालक को जुर्माना भी भरना पड़ा। अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की खुलेआम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। एपीएमसी की ओर से जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को एपीएमसी कुल्लू और लाहौल-स्पीति की सचिव शगुन सूद की अगुवाई में टीम ने बजौरा में नाका लगाया। करीब 200 गाड़ियों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया गया। बजौरा में दोपहर बाद टीम नाका लगाने बैठी तो यहां से गुजर रही व्यापारियों की गाड़ियों को जांचा गया। इस दौरान एक व्यापारी का बिल जांचा गया तो उसने नाशपाती का बिल बनाया था। गाड़ी की तलाशी ली तो इसमें सेब निकला। नाशपाती पर कोई मार्केट फीस नहीं लगती है। व्यापारी ने मार्केट फीस से बचने के लिए जानबूझ कर बिल नाशपाती का बनाया था। यह व्यापारी कुल्लू से चंडीगढ़ लेकर सेब लेकर जा रहा था। नियमों का उल्लंघन करने पर एपीएमसी की ओर से जीप चालक का 2000 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

उधर, एपीएमसी कुल्लू और लाहौल-स्पीति की सचिव शगुन सूद ने कहा कि सीजन को देखते हुए चेकिंग की जा रही है। एक जीप चालक का 2,000 रुपये का चालान काटा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एपीएमसी की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें