हरिपुर (कुल्लू)। जिला कुल्लू में बरसात के थमने के बाद शिक्षा विभाग ने नए शेड्यूल के तहत खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई हैं। 13 से 15 सितंबर तक चली छात्र वर्ग की अंडर-19 प्रतियोगिता में मनाली जोन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल (किंजा) ने लगातार 11वीं बार खो-खो का खिताब जीता है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। खो-खो में खराहल का मुकाबला जाणा के साथ हुआ। खराहल ने जाणा को मात दी और खो-खो की ट्रॉफी अपने नाम की। बैडमिंटन का फाइनल मैच डुुगीलग और मनाली के बीच खेला गया। इसमें मनाली ने डुगीलग को हराया।
दोपहर बाद के मुकाबले खराब मौसम के कारण नहीं हो पाए। नतीजे टॉस के माध्यम से निकालने पड़े हैं। वॉलीबाल में मनाली को विजेता और कटराईं को उपविजेता घोषित किया गया। इस संबंध में खराहल स्कूल के डीईपी देवराज ठाकुर ने कहा कि खंड स्तर पर खराहल विद्यालय लगातार 11वीं बार खो-खो में विजेता बना है। संवाद