बंजार में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को पुस्कृत करते मुख्य अतिथी पूर्व मंत्री खीमी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला बंजार में खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
कनौन स्कूल के खिलाड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासन का परिचय देकर मार्चपास्ट की ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके अलावा बैडमिंटन में बंजार ने प्रथम, कलबारी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कबड्डी में पुजाली ने प्रथम, बंजार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में ब्रैहिण ने पहला और बंजार ने दूसरा तथा वॉलीबाल में कलबारी ने पहला और थाटीबीड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बंजार स्कूल ओवरऑल विजेता रहा। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक नरेंद्र सिंह, नीरत सिंह नेगी, चरणजीत सिंह, भाग चंद, बुद्धि सिंह, हंसराज आदि उपस्थित रहे। संवाद