फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खो-खो के फाइनल में पहुंचा खराहल स्कूल

विज्ञापन
कटराई स्कूल में अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियो​गिता में वालीवॉल के मैच के दौरान ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
पतलीकूहल/बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कटराईं और चनौन में हो रहीं अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन और अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब दमखम दिखाया।
विज्ञापन

वीरवार को खो-खो में ईपीएस सेउबाग और हाई स्कूल चतानी के मध्य मैच हुआ। ईपीएस सेउबाग स्कूल ने चतानी स्कूल को मात देकर मुकाबला जीता। रायसन और कटराईं स्कूल के बीच टक्कर हुई, जिसमें रायसन ने मैच जीता। शालंग और दोघरी स्कूल के बीच हुए मैच में शालंग ने जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नग्गर के बीच हुए मैच में खराहल स्कूल ने बाजी मारी।
खराहल स्कूल ने खो-खो के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कबड्डी के क्वार्टर फाइनल मैच में ईपीएस सेउबाग और काईस स्कूल के बीच टक्कर हुई। इसमें काईस स्कूल ने जीत हासिल की। बीपीएस पतलीकूहल और हरिपुर के मध्य हुए मैच में बीपीएस पतलीकूहल ने, फोजल और नग्गर स्कूल के बीच मैच में नग्गर स्कूल ने मैच अपने नाम किया। वॉलीबाल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कटराईं स्कूल ने ईपीएस सेउबाग को, बीपीएस पतलीकूहल स्कूल ने जगतसुख स्कूल को, रायसन स्कूल ने प्रीणी स्कूल को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नग्गर ने मनाली स्कूल को हराया। हरिपुर और ब्राण स्कूल के बीच हुए मैच में हरिपुर स्कूल ने बाजी मारी। पलचान स्कूल ने सारी भेखली स्कूल को मात दी। उधर उपमंडल बंजार के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चनौन में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज सागर ने कहा कि शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा। विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को जिलास्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें